ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल, आरोपी ड्राइवर फरार
रतलाम | बदनावर के पास डाकरियापाड़ा में मंगलवार दोपहर 12 बजे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस ने दोनों को बदनावर अस्पताल में भर्ती कराया जहां से रतलाम रैफर कर दिया। पुलिस के अनुसार घटना में देवीसिंह पिता मांगीलाल सिंगाड़ (25) और रुग्गा पिता मायाराम भाभर (35) दोनों निवासी बमरियापाड़ा के दाहिने पैर में फ्रैक्चर हुआ है और सिर पर चोट लगी है। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक भगा ले गया।