पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बदनावर के पास जमीन विवाद में दो युवक घायल

बदनावर के पास जमीन विवाद में दो युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बदनावर के पास कल्याणपुरा में जमीन विवाद को लेकर सोमवार रात धारदार हथियारों से मारपीट हो गई। घायल दो युवकों को बदनावर से मंगलवार को जिला अस्पताल रैफर किया।

पुलिस के अनुसार घटना में फरसे से देवीसिंह पिता सोनारसिंह (17) निवासी कल्याणपुरा को पीछे गरदन पर और श्रवण पिता गोपाल डाबी (24) निवासी खजूरिया को सिर पर चोट लगी है। श्रवण ने बताया सोमवार रात आरोपी राजेश पिता रूपसिंह मोगिया, उसके भाई प्रेमसिंह, रिश्तेदार रामप्रसाद पिता सरदार मोगिया, राहुल पिता सरदार मोगिया, धनसिंह पिता सुखराम मोगिया और गोविंद पिता सुखराम तथा पहलवानसिंह पिता सुरेशसिंह मोगिया सभी निवासी कल्याणपुरा ने लाठी, फरसे और तलवार से मारपीट की। बदनावर थाने में आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले और बलवा की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...