पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बच्चों के साथ बाइक पर जा रहे युवक पर फायर, जांघ से रगड़कर निकल गई गोली

बच्चों के साथ बाइक पर जा रहे युवक पर फायर, जांघ से रगड़कर निकल गई गोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऊंकाला रोड पर सरकारी स्कूल के पास सोमवार रात बाइक सवार दो आरोपियों ने पिस्टल से एक युवक पर गोली चलाई। गोली युवक के लोअर और बाइक के हेडलाइट मास्क में छेद करती हुई निकल गई। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने आस-पास के सीसीटीवी के फुटेज खंगाले। एक कैमरे में दो संदिग्ध युवक बाइक पर जाते दिखे हैं। स्टेशन रोड थाने में जानलेवा हमले का केस दर्ज किया।

एसआई अय्यूब खान ने बताया सुदामा परिसर निवासी 18 वर्षीय राहिल पिता जरीब खान पर गोली चलाने की घटना सोमवार रात करीब 1 बजे उकाला रोड पर हुई। राहिल ने पुलिस को बताया अहमदाबाद से मामा नासिर खान रतलाम आए थे। उनके बेटे साहिल (5) और दूसरे मामू अय्यूब खान के बेटे फैजान (8) को लेकर अंडे खरीदने के लिए सोमवार रात 1 बजे बाइक से हाकिमवाड़ा, काजीपुरा होते हुए मोचीपुरा गया। अंडे व ब्रेड लेकर दानीपुरा होते हुए ऊंकाला रोड से घर लौट रहा था। तभी बाइक पर सामने से दो युवक आए। पीछे नीली शर्ट पहने युवक ने पिस्टल चलाई तो बायीं जांघ से रगड़ते हुए गोली निकल गई। गोली से राहिल की लोअर और बाइक की हेडलाइट के मास्क में छेद हो गया। राहिल ने घर पहुंचकर घटना बताई। खाला के बेटे अरशद के साथ घटनास्थल पहुंचा। मौके से कारतूस का खाली खोखा मिलने पर डायल-100 को फोन लगाया। स्टेशन रोड थाने से डायल-100 और चीता फोर्स के जवान पहुंचे। जांघ पर गोली की रगड़ लगने पर मेडिकल के लिए राहिल को जिला अस्पताल ले गए।

किसी से दुश्मनी नहीं

राहिल के पिता जरीब खान पाकीजा शोरूम पर और बड़ा भाई रईस खान दिलीप नगर स्थित दोना-पत्तल की फैक्टरी में काम करते हैं। राहिल ने पुलिस को बताया डेढ़ साल पहले राशिद और शेरू से मामूली विवाद हुआ था। अगले दिन राशिद के भाई और साथियों ने दानीपुरा में रोका। पुलिस के आने से दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद विवाद नहीं हुआ। न किसी से रुपयों का विवाद है न ही किसी लड़की या महिला से दोस्ती है।

काम पर भी नहीं गया था

राहिल ने बताया वह कॉलेज रोड स्थित जाकीर ऑटो गैरेज पर काम करता था। तबियत खराब होने पर छुट्टी मांगी थी। जाकीर भाई ने मना कर दिया तो शुक्रवार दोपहर बाद से गैरेज पर नहीं गया।

खबरें और भी हैं...