पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • श्रीमद््देवी भागवत आज से, एक माह तक मिलेगा 3 बड़े संतों का सान्निध्य

श्रीमद््देवी भागवत आज से, एक माह तक मिलेगा 3 बड़े संतों का सान्निध्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरुषोत्तम मास की शुरुआत 16 मई से होगी। मलमास को पुरुषोत्तम मास, अधिकमास व अधिमास के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह अधिकमास ज्येष्ठ माह में शुरू होकर 13 जून तक रहेगा। इस दौरान शहरवासियों को 3 बड़े संतों का सान्निध्य प्राप्त होगा। पुरुषोत्तम मास के दौरान शहर में अलग-अलग स्थानों पर एक माह तक धार्मिक आयोजन होंगे। माह के पहले दिन शुरुआत श्रीमद देवी भागवत कथा से होगी।

श्री कालिका मंदिर परिसर में कथा का वाचन मुंबई से आए महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वती करेंगे। चिदंबरानंदजी पुरुषोत्तम मास की समाप्ति यानी 13 जून तक शहर में 4 कथाएं करेंगे। पुरुषोत्तम मास का महत्व बताते हुए स्वामी जी ने कहा अधिक मास में कथा श्रवण का अधिक महत्व है। यह रतलाम का सौभाग्य है कि यहां पूरे महीने में चार कथाएं होंगी। श्री हरिहर सेवा समिति अध्यक्ष एवं आयोजक मोहनलाल भट्ट ने बताया श्रीमद् देवी भागवत कथा 16 से 22 मई तक कालिका माता गरबा प्रांगण में दोपहर 3 बजे होगी। कथा शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व शहर विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वामीजी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। पुरुषोत्तम मास में काश्यप परिवार द्वारा 23 से 29 मई तक बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित विधायक सभागृह में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। काश्यप ने आयोजन से स्वामीजी को अवगत करवाते हुए मार्गदर्शन लिया। उन्होंने रतलाम में अधिक मास में स्वामीजी के सान्निध्य में चार कथाओं के आयोजन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंनें कहा कि यह एक सुखद संयोग है कि पुरुषोत्तम मास में मेरे परिवार को भी कथा आयोजन का लाभ मिल रहा है। राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी ने भी स्वामीजी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। कालिमा माता सेवा मंडल ट्रस्ट अध्यक्ष राजाराम मोतियानी, मनोहर पोरवाल, रमेश शर्मा, चंदा राठी, रमेश राठी, नवीन व्यास, सुनील भट्ट, विजय कौशल आदि मौजूद थे।

चिदंबरानंदजी पुरुषोत्तम मास की समाप्ति तक शहर में 4 कथाएं करेंगे

स्वामी चिदंबरानंदजी से चर्चा करते हुए राज्य आयोग उपाध्यक्ष व शहर विधायक चेतन्य काश्यप व अन्य।

रामायण मेला आज से, दिव्यानंदजी तीर्थ का मिलेगा सान्निध्य

पूर्व धर्मस्व मंत्री स्व. पं. मोतीलाल दवे द्वारा स्थापित अखिल भारतीय रामायण मेला आयोजन समिति के तत्वावधान में 37 वां रामायण मेला की शुरुआत 16 मई से होगी। इसमें 20 मई तक ग्राम जड़वासा व 21 से 25 मई तक ग्राम हरथली में आयोजन होंगे। मेला संयोजक पं. राजेश दवे ने बताया रामायण मेले में भानपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री दिव्यानंदजी तीर्थ, मानस चंचरीक जयप्रकाश मिश्र, मानस मर्मज्ञ पं. अखिलेश उपाध्याय, मानस मंजरी चंदा मिश्र बनारस द्वारा शाम 7.30 से रात 11 बजे तक अमृत प्रवचन होंगे।

पुरुषोत्तम मास में शहर में 3 बड़े संतों का सान्निध्य मिलेगा। इनमें महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरानंद सरस्वतीजी, निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु विशोकानंद भारतीजी व भानपुरा पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी दिव्यानंदजी तीर्थ रहेंगे। देश के अतिप्राचीन निर्वाण अखाड़ा के पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर विशोकानंद भारती का रतलाम में यह पहला पदार्पण होगा। आचार्यश्री 27 मई को दोपहर में हरिद्वार से इंदौर आएंगे। इंदौर से वे सड़क मार्ग से होते हुए शाम 4 बजे तक रतलाम पहुंचेंगे। रतलाम में वे 29 मई तक रहेंगे। इस दौरान सैलाना रोड बरबड़ हनुमान मंदिर स्थित विधायक सभागृह में 23 से 29 मई तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव में प्रवचन होंगे।

खबरें और भी हैं...