फैमिली लाॅ व हिंदू विवाह अधिनियम की दी जानकारी
रतलाम | एडीआर सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम प्राधिकरण अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह की अध्यक्षता व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव विष्णुकुमार सोनी के विशेष आतिथ्य में हुआ। प्राधिकरण के सचिव सोनी ने पैरालीगल वालेंटियर्स के उद्देश्य, उनके कार्य एवं बेसिक कम्यूनिकेशन, आॅर्वेशन एवं ड्रॉफ्टिंग स्किल्स के बारे में जानकारी दी। साबिर अहमद खान ने फैमिली लाॅ-हिंदू विवाह अधिनियम, मुस्लिम विवाह अधिनियम, दत्तक ग्रहण भरण-पोषण, कस्टडी एवं गार्जियनशिप, संपत्ति विधि-वसीयत, संपत्ति का अंतरण संबंधी प्रावधान आदि की जानकारी दी। व्यवहार न्यायाधीश राकेश कुमार पाटीदार ने बालकों से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश अजय सिंह ने महिलाओं संबंधी कानून को बताया। प्रशिक्षण के अंत में अतिथियों ने प्रमाण पत्र वितरित किए।