सातवें वेतनमान के लिए 2 साल से सभी पेंशनर्स संगठन संघर्ष कर रहे थे : शर्मा
रतलाम | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के पेंशनरों को सातवें वेतनमान 2.57 के मान से देने की घोषणा पेंशनर्स पंचायत में की है। इस मांग के लिए 2 साल 4 महीने से प्रदेश के सभी पेंशनर्स संगठनों के माध्यम से धरना, प्रदर्शन, भूख हड़ताल, आंदोलन किए। यह बात पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कीर्ति शर्मा ने कही। शर्मा ने बताया यह संघर्ष व संगठन की एकता का परिणाम है जो यह उपलब्धि हमें मिली है। मुख्यमंत्री ने एरियर राशि का जिक्र नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स के लिए चिकित्सा सुविधा देने के लिए पेंशनर्स बोर्ड का गठन करने की बात कही। पेंशनर्स बैठक में वित्तमंत्री जयंत मलैया, बीएमएस महासचिव केपी सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव एपी श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव वित्त पंकज अग्रवाल, राज्य कर्मचारी कल्याण समिति अध्यक्ष रमेशचंद्र शर्मा सहित पेंशनर्स प्रतिनिधि मौजूद थे।