पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बीएलओ के पद पर पदस्थ शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए

बीएलओ के पद पर पदस्थ शिक्षकों को अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | निर्वाचन विभाग के अधीन शिक्षक संवर्ग जो बीएलओ के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें शासन के नियमानुसार अवकाश अवधि में कार्य करवाया जाता है। उन्हें अर्जित अवकाश की पात्रता है लेकिन जब से निर्वाचन विभाग ने बीएलओ के पद पर शिक्षकों को पदस्थ किया है तब से अर्जित अवकाश का लाभ नहीं दिया है। यह बात समग्र शिक्षक व्याख्याता एवं प्राचार्य कल्याण संघ से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को कलेक्टर से कही। संघ ने कलेक्टर को मध्यप्रदेश के निर्वाचन अधिकारी भोपाल के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौहान, चरणसिंह जादव, जयराजसिंह देवड़ा, कमलसिंह सोलंकी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...