भाजपा जिला कार्यालय में बनेगी लाइब्रेरी
रतलाम | भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी से जुड़ी जानकारियों की लाइब्रेरी बनाई जाएगी। पार्टी से जुड़ी जानकारियां डिजिटल बीजेपी एप पर भी डाउनलोड की जा रही है। यह निर्णय प्रलेखन व ग्रंथालय विभाग की जिला बैठक में लिया। बैठक भाजपा कार्यालय पर विभाग के प्रदेश सह संयोजक व संभाग प्रभारी अखिलेश श्रीवास्तव, संभाग सह प्रभारी अर्पण गोपाले और रतलाम भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय के आतिथ्य में हुई। जिला संयोजक प्रशांत कुशवाह ने स्वागत किया। श्रीवास्तव ने बताया विभाग द्वारा देशभर में जनसंघ स्थापना से लेकर वर्तमान गतिविधियों की जानकारी एकत्र की जा रही हैं।