मारपीट के बाद चाकू से घायल किया
रतलाम | रंजिश के चलते बुधवार रात करीब 8:30 बजे हाट रोड पर दो युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में आरोपी ने युवक को सिर पर चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल अमजद पिता अब्दुल लतीफ 20 निवासी नयापुरा को चाकू से सिर पर तथा दूसरे पक्ष के साबिर पिता सलीम शाह 25 निवासी नयापुरा को मारपीट में कमर पर चोट लगी है। अमजद ने बताया करीब 1 साल पहले साबिर ने बड़े भाई जब्बार से मारपीट की थी इसी रंजिश में बुधवार रात को उसने शराब पीने के रुपए मांगे और मना करने पर चाकू से हमला कर दिया। दीनदयाल नगर थाने में दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया
छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को थाने भिजवाया
रतलाम | नाहरपुरा में बुधवार रात करीब 8:30 बजे रास्ते से पैदल गुजर रही युवती को बाइक सवार युवक ने छेड़ दिया। आरोपी दोनों युवकों को पकड़कर लोगों ने थाने पहुंचाया। जानकारी के अनुसार खाचरौद निवासी कन्हैयालाल पिता गिरधारी और विनोद पिता राजेंद्र प्रजापति बुधवार शाम को मोबाइल का सामान खरीदने रतलाम आए थे। नाहरपुरा से गुजरते वक्त बाइक पर पीछे बैठे विनोद ने रास्ते में जा रही युवती के सिर पर चपत लगा दी।
ऑटो पलटने से युवती और महिला घायल
रतलाम | पिपलौदा रोड पर आंबा के पास बुधवार शाम को ऑटो पलटने से एक महिला और युवती घायल हो गई। पुलिस के अनुसार कोटड़ा की केसरबाई पति फणीश्वर और छावनी की ममता पिता गौतम चरपोटा को सिर तथा हाथ पैर पर चोट लगी है।