सम्मान के साथ आर्मी जवान का अंतिम संस्कार
रतलाम | आर्म्ड रेजिमेंट के जवान शिवगढ़ निवासी सैनिक सुरेश पिता रतनलाल चौहान का हिसार (हरियाणा) में तैनाती के दौरान हृदयाघात से सोमवार को निधन हो गया था। बुधवार को पूरे सम्मान के साथ शिवगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए। दाह संस्कार स्थल पर विधायक संगीता चारेल, एसडीएम लक्ष्मी गामड़ तथा सूबेदार प्रतापसिंह ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। महू से आए सेना के जवानों ने शोक धुन बजाकर श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व अंतिम यात्रा पैतृक निवास से निकाली गई। रास्ते में विभिन्न संस्थाओं तथा लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। सेना के जवान तथा सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।