पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • दो दिन से दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब

दो दिन से दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | राजस्थान में विक्षोभ का असर शहर के मौसम पर भी हो रहा है। दो दिनों पहले तक जहां तेज गर्मी थी अब इसमें राहत होने लगी है। पारा 42 डिग्री के करीब ही बना हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यह स्थिति आगामी दो दिनों तक रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 42.4 व न्यूनतम 25.8 डिग्री रहा। मंगलवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़त व न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़त हो गई। इस दिन अधिकतम 42.0 व न्यूनतम 25.6 डिग्री रहा था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक लगातार बन रहे विक्षोभ से मौसम में बदलाव हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले राजस्थान में विक्षोभ से तापमान में कमी थी तो अब एक और विक्षोभ बना है। 2 दिनों तक तापमान में ज्यादा कमी या बढ़त नहीं होगी।

खबरें और भी हैं...