पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • आधार कार्ड, ट्रिपल एसएम आईडी में एक जैसे नाम हों तो ही हो आरटीई में एडमिशन

आधार कार्ड, ट्रिपल एसएम आईडी में एक जैसे नाम हों तो ही हो आरटीई में एडमिशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरटीई में नि:शुल्क पढ़ाने की पुरानी राशि तो अभी निजी स्कूल संचालकों को मिली ही नहीं कि नए एडमिशन की तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को माणकचौक स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में निजी स्कूल संचालकों की बैठक हुई। इसमें आरटीई के एडमिशन की जानकारी दी।

बैठक सुबह 11 बजे शुरू होना थी। आधे घंटे लेट शुरू हुई बैठक में स्कूल संचालकों ने परेशानियां बताई। स्कूल संचालकों ने बताया आधार कार्ड, ट्रिपल एसएम आईडी और राशनकार्ड पर बच्चों के नाम मैच नहीं हो रहे हैं। बच्चों के नाम अलग-अलग आने से दिक्कत है। इससे इस बार सेम नाम के आधार कार्ड, समग्र आईडी, राशनकार्ड आदि लेकर ही एडमिशन दिया जाए। एक जैसे नाम के बगैर एडमिशन नहीं दिया जाए। इस तरह के आदेश निकाल दिए जाएं ताकि अभिभावक भी समान नाम के डॉक्यूमेंट साथ लेकर आएं।

प्रवेश की तैयारी

आरटीई में नए प्रवेश को लेकर ली स्कूल संचालकों की बैठक

स्कूल संचालकों को 2016-17 के बाद से ही फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं

स्कूल संचालकों को 2016-17 के बाद से राशि का भुगतान नहीं हो पाया है। हर साल फीस देने का नियम है। शिक्षा विभाग राशि का भुगतान तो नहीं कर रहा है। साथ ही नए नियम लागू कर रहा है। आधार कार्ड सहित अन्य मिस मैच होने से भुगतान ही नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर निजी स्कूल संचालक आनंद जैन, दीपेश ओझा आदि मौजूद थे।

पुरानी फीस की प्रतिपूर्ति की जाए

अशासकीय शिक्षण संस्था संघ के दीपेश ओझा ने बताया 2016-17 के बाद से ही आरटीई में पढ़ाने वाले बच्चों की फीस का भुगतान नहीं हुआ है। अब नए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले भुगतान करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...