पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवाई बेचने की जांच शुरू

मेडिकल स्टोर पर गर्भपात की दवाई बेचने की जांच शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रियावन के मेडिकल स्टोर पर बिना डॉक्टर के लिखे गर्भपात की दवाई बिकने की शिकायत की जांच करने टीम बुधवार को गांव पहुंची। मेडिकल स्टोर संचालक ने टीम को बयान दिया कि रिकॉर्डिंग करने वाले ने ही उसे दवाई लाकर दी थी। मुझे झूठा फंसाया जा रहा है। टीम ने शिकायत करने वाले को गुरुवार को बयान देने रतलाम बुलाया है। सीएमएचओ ने बताया जांच करवा ली है। टीम गुरुवार को रिपोर्ट सौंपेगी, जिसे कलेक्टर को दिया जाएगा और उनके निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल, पीसीपीएनडीटी एक्ट जिला नोडल अधिकारी वर्षा कुरील, महामारी जिला नियंत्रक की टीम बुधवार को जांच करने रियावन पहुंची। यहां सौभाग्य मेडिकल स्टोर के संचालक विशाल जैन के बयान लिए गए। शिकायत करने वाले गणपत धाकड़ से संपर्क किया तो वह जावरा गया हुआ था। उसे गुरुवार को बयान देने सीएमएचओ कार्यालय रतलाम बुलाया गया है। गणपत गांव की सरपंच सूरजबाई का बेटा है।

वीडियो रिकॉर्डिंग की भी जांच करेगी टीम

सीएमएचओ कार्यालय की एक टीम वीडियो रिकॉर्डिंग देखेगी और तय करेगी कि उसमें कोई काट-छांट तो नहीं की गई है। टीम में वीडियो रिकॉर्डिंग से जुड़े तकनीकी व्यक्ति को भी रखा जाएगा। फरियादी ने ड्रग इंस्पेक्टर को जो वीडियो रिकॉर्डिंग दी है, उसमें आवाज नहीं आ रही है।

सीएमएचओ व कलेक्टर को कल सौंपी जाएगी रिपोर्ट

ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल ने बताया टीम ने जांच कर ली रिपोर्ट सीएमएचओ व कलेक्टर को सौपूंगी। वहीं से निर्णय होगा।

अनियमितता मिली तो लाइसेंस निरस्त होगा

टीम जांच कर बुधवार देर शाम लौटी है। गुरुवार को रिपोर्ट लेने के बाद कलेक्टर को रिपोर्ट दी जाएगी। ड्रग कानून में वीडियो रिकॉर्डिंग को सबूत नहीं माना जाता है। मेडिकल स्टोर पर जरा-सी भी गड़बड़ी मिली तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। डॉ. प्रभाकर ननावरे, सीएमएचओ

खबरें और भी हैं...