पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सरकारी से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के बच्चे आए टॉप, लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार

सरकारी से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के बच्चे आए टॉप, लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25 हजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार 12वीं में सरकारी से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों के बच्चे टॉप आए। इन्हें लैपटॉप खरीदने के लिए राशि मिलेगी।

हायर सेकंडरी की परीक्षा में सामान्य वर्ग के बच्चों को 85 फीसदी और एससी/एसटी के बच्चों द्वारा 75 फीसदी अंक लाने पर राज्य सरकार लैपटॉप खरीदने के लिए राशि देती है। इस बार जिले के 340 बच्चों को यह राशि मिलेगी। यह राशि सीधे बच्चों के अकाउंट में डाली जाएगी। इन सभी स्टूडेंट को भोपाल बुलाया जाएगा। सीएम इन बच्चों को पुरस्कृत करेंगे। शिक्षा विभाग सभी को भोपाल लेकर जाएगा। इधर, 10वीं एवं 12वीं के रिजल्ट की गुरुवार को समीक्षा होगी। इसके लिए भोपाल से ओआईसी रीना खत्री रतलाम आएंगी। वे सभी प्राचार्यों की बैठक लेंगी।

340 विद्यार्थी टॉपर

हायर सेकंडरी की परीक्षा में 12,709 स्टूडेंट शामिल हुए थे।

340 स्टूडेंट टॉप में आए। सामान्य श्रेणी के 220 व 120 स्टूडेंट एससी-एसटी के हैं।

प्राइवेट स्कूलों के 191 स्टूडेंट हैं और 149 सरकारी स्कूलों के।

खबरें और भी हैं...