पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 24 को आएंगे मुख्यमंत्री, कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन लोकार्पण करेंगे

24 को आएंगे मुख्यमंत्री, कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 24 मई को रतलाम आएंगे। वे जिलेभर में 1 करोड़ से ज्यादा वाले निर्माण कार्यों को भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे। इस दौरान असंगठित श्रमिकों का सम्मेलन, जिला अंत्योदय मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के तेंदूपत्ता संग्राहक श्रमिकों को पादुका (जूते) पहनाने के साथ पानी की कुप्पी व साड़ी भेंट की जाएगी।

नेहरू स्टेडियम और डीआरपी लाइन में तैयारी का जायजा लेने बुधवार को कलेक्टर रुचिका चौहान व अन्य मौके पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आने का समय आदि तय होना बाकी है। इसके बाद तय किया कि डीआरपी लाइन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम होगा।

ओडीएफ में सहयोग करने वालों को करेंगे पुरस्कृत

कलेक्टर चौहान ने बताया जनपद से लेकर गांव तक को खुले में शौच से मुक्त करने में सहयोग करने वाले समाजसेवियों, सरकारी कर्मचारियों-अधिकारियों को मंच पर मुख्यमंत्री चौहान सम्मानित करेंगे।

खबरें और भी हैं...