मेघनगर में डीलक्स ट्रेन से गिरा युवक घायल
रतलाम | मेघनगर में पश्चिम एक्सप्रेस गिरने पर गंगापुर सिटी निवासी युवक घायल हो गया। चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में दुर्घटना हुई। जीआरपी ने देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सोनू पिता श्यामेंद्र पाल (25) का बाएं पैर का पंजा फ्रैक्चर हो गया और दायें हाथ में चोट लगी। सोनू अहमदाबाद में मार्बल फिटिंग करता है। ट्रेन से घर लौट रहा था। मेघनगर में पानी पीने उतरा था। इसी दौारान ट्रेन चल दी। चलती ट्रेन पकड़ने के प्रयास में पायदान से पैर फिसलने से गिर गया।