कथा में आज मनेगा बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव
रतलाम | सैनिक कॉलोनी स्थित श्री रामभक्त हनुमान मंदिर में संगीतमय बाबा रामदेवजी की पांच दिवसीय कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन पंडित शांतिलाल योगी प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक कर रहे हैं। कथा विश्राम 20 मई को होगा। गुरुवार शाम 5 बजे बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।