मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सांवले 18 को शहर में
रतलाम | भारतीय मजदूर संघ के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मधुकर सांवले प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार 18 मई को रतलाम आएंगे। वे पावर हाउस रोड स्थित श्रम कल्याण केंद्र में दोपहर 1 बजे बैठक को संबोधित करेंगे। संघ उपाध्यक्ष राजेश जोशी ने बताया बैठक में भारतीय मजदूर संघ व इससे संबद्ध पश्चिम क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ, राज्य कर्मचारी संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ, प्राइवेट ट्रांसपोर्ट चालक एवं परिचालक संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स महासंघ, मध्यप्रदेश कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ, इप्का फार्मा व केमिकल मजदूर संघ, बीएसएनएल कर्मचारी यूनियन, रेलवे कर्मचारी परिषद सहित 35 से ज्यादा यूनियनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा करेंगे। विभाग प्रमुख दिलीप मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। श्रमिकों व कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार किया जाएगा। लोकेश कटारिया, श्याम मनोहर यादव, राजेश जोशी, राजेंद्र जायसवाल, प्रमोद पाठक, सुनिल दुबे आदि ने उपस्थित रहने की अपील की।