पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कॉमर्स कॉलेज में लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, कम्प्यूटर कक्ष में लगाए जाएंगे एसी

कॉमर्स कॉलेज में लगेगी सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन, कम्प्यूटर कक्ष में लगाए जाएंगे एसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय में जल्द सुविधाओं में इजाफा होगा। यहां आने वाली छात्राओं के लिए गर्ल्स कॉमन रूम में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन लगाई जाएगी तो कम्प्यूटर कक्ष में 2 नए एसी भी लगेंगे। यह प्रस्ताव कॉलेज में हुई जनभागीदारी समिति की बैठक में पास किए गए हैं।

जनभागीदारी समिति की बैठक समिति अध्यक्ष राकेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी दत्ता ने बताया कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कई बार कॉलेज में अन्य परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं, इसे देखते हुए कॉलेज में प्राध्यापक कक्ष के ऊपर एक क्लास रूम बनाने का निर्णय लिया है। साथ ही फर्नीचर की खरीदी भी की जाएगी। महाविद्यालय के प्रथम तल पर अस्थायी टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। कॉलेज में जल आपूर्ति के लिए वाटर टैंक बनाने के लिए स्वीकृति दी। कॉलेज में अभी तक सेनेटरी पैड मशीन नहीं लग सकी है जबकि दूर-दराज से भी लड़कियां पड़ने आती हैं, इसी मद्देनजर कॉलेज में गर्ल्स कॉमन रूम में सेनेटरी पैड मशीन लगाने का निर्णय लिया गया है। समिति सदस्य शेखर कांसवा, अनीता जैन, राजेंद्र जोशी, प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी दत्ता भी मौजूद थीं।

भवन निर्माण की स्वीकृति के संबंध में मांगी थी जानकारी

विश्व बैंक परियेाजना में शासकीय कला व विज्ञान महाविद्यालय ने 10 करोड़ के प्रस्ताव भेजे हैं। विश्व बैंक उच्च शिक्षा विभाग को उच्चतर शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए वित्तीय व तकनीकी सहायता देकर सहयोग कर रहा है। विश्व बैंक परियोजना के तहत कॉलेजों से भवन निर्माण की स्वीकृति के संबंध में जानकारी मांगी गई है। इसके लिए कॉलेज ने मध्यप्रदेश स्टेट प्रोजेक्ट रूसा कार्यालय को जानकारी दी है। इसमें अगले 5 साल की योजना के तहत विद्यार्थियों की संख्या व संकाय शुरू करने की जानकारी भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...