पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • झूलेलाल मंदिर पर बहिराना मंडली ने दी भजनों की प्रस्तुति

झूलेलाल मंदिर पर बहिराना मंडली ने दी भजनों की प्रस्तुति

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रांतीय सिंधी महापंचायत की बैठक स्थानीय होटल में हुई। अध्यक्षता प्रांतीय सिंधी महापंचायत भोपाल अध्यक्ष रमेश सुखरमानी व महासचिव साबू रिझवानी ने की। बैठक में प्रांतीय महापंचायत के सदस्यों ने रतलाम पंचायत के कार्यों की प्रशंसा की और कहा रतलाम की पंचायत के कार्य सर्वश्रेष्ठ हैं। बैठक के पश्चात शाम को कालिकामाता मंदिर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर बहिराने साहिब हुआ। मधुर स्वर लहरियों पर समाजजन खूब झूमे।

प्रारंभ में रतलाम सिंधी पंचायत अध्यक्ष ठाकुरदास गंगवानी ने पंचायत के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। प्रांतीय महापंचायत के सदस्यों ने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र ममतानी, सह अध्यक्ष मुरली अवतानी, समाजसेवी नथुमल सोनी ने भी संबोधित किया। सह अध्यक्ष नरेश दरवानी, उपाध्यक्ष जी. एल. वरधानी, चंद्रप्रकाश अवतानी, मीडिया प्रभारी मुकेश नैनानी, सचिव साधूराम मोतियानी, संगठन सचिव कमल गुरनानी, दिलीप चंचलानी, रमेश चोईथानी आदि मौजूद थे। शाम को झूलेलाल मंदिर कालिकामाता पर लालसाईं बहिराणा मंडली ने प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...