रतलाम | हाकिमवाड़ा एवं आसपास के लोगों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। कारण यहां संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सामने दूसरे भवन में शिफ्ट हो गया है। अब लोग अपना इलाज यहां करा सकेंगे।
भवन किराये का होने और खाली कराने के कारण कई दिनों से स्वास्थ्य केंद्र बंद था। लोगों की परेशानी को देखते हुए पार्षद ने सीएमएचओ व विधायक को परेशानी बताई। इसके बाद इसे सामने भवन में शिफ्ट कर दिया। पार्षद सलीम मेव ने बताया यह केंद्र सालों से संचालित है। आसपास के दस वार्डों के लोग यहां इलाज के साथ टीकाकरण के लिए आते हैं। केंद्र बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। अब सामने के भवन में एक-दो दिन में इलाज भी शुरू हो जाएगा।