पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ‘हम छू लेंगे आसमां’ के तहत कॅरियर काउंसिलिंग आज से सीएम करेंगे बच्चों से बात, रतलाम से शिवानी का चयन

‘हम छू लेंगे आसमां’ के तहत कॅरियर काउंसिलिंग आज से सीएम करेंगे बच्चों से बात, रतलाम से शिवानी का चयन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | ‘हम छू लेंगे आसमां योजना’ के तहत करियर काउंसिलिंग सोमवार से शुरू होगी। 21 मई से शुरू होने वाली काउंसिलिंग 30 मई तक चलेगी। पहले चरण में 70 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की काउंसिलिंग होगी। पहले दिन सीएम शिवराज सिंह चौहान मेधावी विद्यार्थियों से बात करेंगे। रतलाम की उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा शिवानी चौहान का इसके लिए चयन हुआ है। स्टूडेंट सवाल पूछेंगे और सीएम जवाब देंगे। सागोद रोड स्थित उत्कृष्ट स्कूल में शिविर लगेगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा और डेढ़ घंटे चलेगा। पांच सौ से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यक्रम का दूरदर्शन से सीधा प्रसारण किया जाएगा।

प्रभारी डीईओ अमर वरधानी ने बताया करियर काउंसिलिंग प्रक्रिया 10 दिन तक चलेगी। शिविर 21 से 30 मई तक विकासखंड मुख्यालय पर स्थित उत्कृष्ट स्कूलों में रखे गए हैं। फेल स्टूडेंट की काउंसिलिंग जून में होगी। 10वीं, 11वीं व 12वीं कक्षाओं में फेल हुए विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।

खबरें और भी हैं...