पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • ढाबे पर पेट्रोल चुरा रहे ड्राइवर को टैंकर मालिक ने ही पकड़ा

ढाबे पर पेट्रोल चुरा रहे ड्राइवर को टैंकर मालिक ने ही पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांगरोद में इंडियन आइल डिपो के पास स्थित ढाबे पर टैंकर मालिक ने रविवार को पेट्रोल चुरा रहे अपने ही ड्राइवर और क्लीनर को पकड़ा। यह टैंकर झाबुआ के मां अंबिका किसान सेवा केंद्र का है। सेजावता के पास खुले नए ढाबे के पीछे टैंकर खड़ाकर आरोपी ड्राइवर पेट्रोल चुरा रहा था और क्लीनर टैंकर पर ऊपर चढ़कर गेज से नाप ले रहा था। मामला अभी पुलिस तक नहीं पहुंचा है।

आईओसी टर्मिनल से महू-नीमच फोरलेन तक के लगभग ढाई किमी रास्ते में ढाबे और वेल्डिंग की दुकानें हैं। ऊपरी तौर पर ढाबों पर ड्राइवर व क्लीनर अपनी बारी का इंतजार करते हुए आराम करते हैं और वेल्डिंग की दुकानों पर मरम्मत होती है लेकिन चोरी-चुपके टैंकरों के लॉक, ढक्कन व सप्लाई पाइप में छेड़छाड़ करके टर्मिनल से टैंकर निकलने के बाद पेट्रोल-डीजल चोरी कर लिया जाता है। नियमानुसार डिपो के पास ढाबों का संचालन गैरकानूनी है परंतु मिलीभगत से ढाबे चल रहे हैं और पेट्रोल-डीजल व केरोसिन चोरी हो रही है।

टेम्परप्रूफ लॉक का दावा, डुप्लीकेट चाबी से खोल लेते- चोरी और मिलावट रोकने के लिए डिपो से निकलने वाले टैंकरों में एक सिक्योरिटी लॉक लगाया जाता है। एक चाबी टर्मिनल इंचार्ज के पास रहती है और दूसरी पंप संचालक के पास। ढाबों के संचालक डुप्लीकेट चाबियां बनवाकर ड्राइवरों की मदद से चोरी करते हैं और सस्ती कीमत पर डीजल-पेट्रोल व केरोसिन खरीद लेते हैं। टर्मिनल से निकले टैंकरों में जीपीएस लगा होता है इससे लोकेशन, रूट, टैंकर रुकने का समय और देरी पर निगरानी रखी जा सकती है। इसके बावजूद चोरी हो जाती है। टर्मिनल के अधिकारियों के अनुसार तेल कंपनियां अब टैंकर में ई-लॉक सिस्टम लागू कर रही है। जब टैंकर पंप पर पहुंचेगा तो संचालक को मोबाइल पर ओटीपी मिलेगा। ई-लॉक में ओटीपी फीड करने के बाद टैंकर का ढक्कन खुल पाएगा।

टैंकर से पेट्रोल चुराते हुए।

खबरें और भी हैं...