पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 3 पीपल आज नए कलेक्टोरेट परिसर शिफ्ट होंगे में, 5 अशोक निकालने की भी तैयारी

3 पीपल आज नए कलेक्टोरेट परिसर शिफ्ट होंगे में, 5 अशोक निकालने की भी तैयारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवार रात शहर का पहला पेड़ ट्रांसप्लांट हुआ। इसके बाद रविवार को दिन में अशोक के 5 पेड़ निकालने के लिए सागोद रोड स्थित रेलवे पुल के पास खुदाई की गई। बाजना बस स्टैंड पर ट्रांसप्लांट के लिए तैयार पीपल के 3 पेड़ सोमवार को नए कलेक्टोरेट में शिफ्ट किए जाएंगे। अशोक कहां ट्रांसप्लांट होगा, यह अभी तय नहीं है, इसके बारे में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद निर्णय होगा।

बाजना बस स्टैंड से वरोठ माता मंदिर तक फोरलेन निर्माण के लिए नीम, पीपल, अशोक के 200 पेड़ ट्रांसप्लांट होना हैं। इसके लिए जन अभियान चल रहा है। शनिवार रात इंदौर के पर्यावरणविद् प्रेम जोशी व बेटी रिमझिम ने शहर का पहला पेड़ ट्रांसप्लांट अमृत सागर तालाब किनारे किया। इसमें एक पीपल व एक नीम शामिल है। रविवार को बाजना रोड पर रेलवे पुलिया के पास अशोक के पांच पेड़ ट्रांसप्लांट करने के लिए उनके आसपास तीन फीट तक खुदाई भी। अभी करीब डेढ़ से दो फीट तक और खुदाई की जाएगी।

रिमझिम जोशी बनीं प्रदेश की पहली महिला ट्री ट्रांसप्लांटर- इंदौर की पर्यावरणविद् रिमझिम जोशी (32) शनिवार रात रतलाम में पेड़ ट्रांसप्लांट कर प्रदेश की पहली महिला ट्री ट्रांसप्लांटर बन गईं। रतलाम के पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित के अनुसार अभी तक प्रदेश में अन्य किसी महिला द्वारा पेड़ ट्रांसप्लांट किए जाने का जिक्र नहीं सुना।

डॉ. जोशी ने अब तक 6 हजार पेड़ किए ट्रांसप्लांट- पर्यावरणविद् प्रेम जोशी रतलाम में पेड़ ट्रांसप्लांट कर रहे हैं। बायोटेक्नोलॉजी से पोस्ट ग्रेजुएट के बाद इसी में पीएचडी कर रहीं रिमझिम बताती हैं पापा अब तक 6 हजार से अधिक पेड़ ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। उनके लगाए पेड़ों में से 80 से 90 फीसदी तक जिंदा रहते हैं। मैं भी पापा के साथ 15 साल से पेड़ ट्रांसप्लांट करने में लगी हूं। रतलाम में पहली बार अपने निर्देशन में पेड़ ट्रांसप्लांट करवा रही हूं। रिमझिम कहती हैं बच्चों को शुद्ध हवा मिले, इसलिए विकास के लिए पेड़ काटने के बजाय उन्हें ट्रांसप्लांट जरूरी है।

शनिवार रात अमृत सागर के किनारे पीपल के पास नीम भी लगा दिया।

रिमझिम जोशी बनीं प्रदेश की पहली महिला ट्री ट्रांसप्लांटर

इंदौर की पर्यावरणविद् रिमझिम जोशी (32) शनिवार रात रतलाम में पेड़ ट्रांसप्लांट कर प्रदेश की पहली महिला ट्री ट्रांसप्लांटर बन गईं। पर्यावरणविद् डॉ. खुशालसिंह पुरोहित के अनुसार अभी तक प्रदेश में किसी महिला द्वारा पेड़ ट्रांसप्लांट किए जाने का जिक्र नहीं सुना।

खबरें और भी हैं...