रतलाम | प्रेमी ने शादी करने से मना किया तो अनाज मंडी में गेहूं बीनने वाली 16 वर्षीय किशोरी ने रविवार को सल्फास खाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम सोमवार सुबह होगा। सालाखेड़ी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार होमगार्ड कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय मुस्कान पिता निसार खान मंडी में गेहूं बीनने जाती थी। मंडी के हम्माल हरथली निवासी शाहरुख से दोस्ती के बाद प्रेम संबंध हो गए। रविवार को मुस्कान गेहूं बीनने मंडी गई थी जहां शाहरुख ने कहा उसकी सगाई हो गई है इसलिए अब मुस्कान से शादी नहीं कर सकता। इसके बाद मुस्कान ने मंडी में सल्फास खा ली। तबीयत बिगड़ने पर मंडी व्यापारी बाइक से होमगार्ड कॉलोनी छोड़ गया। परिजन ने दोपहर 1.40 बजे अस्पताल में भर्ती कराया जहां 6.45 बजे उसकी मौत हो गई।