रतलाम | पावर हाउस रोड स्थित लायंस हॉल में जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर एवं लायंस ऑफ रतलाम के तत्वावधान में वच्छानी प्रोफेशनल एकेडमी द्वारा कॅरियर काउंसिलिंग शिविर लगाया। शिविर में 80 बच्चों ने हिस्सा लिया। शुभारंभ पर मंत्र आराधना रेणु लुनिया व सरोज पाटनी ने की। लायंस क्लब समर्पण अध्यक्ष वीणा छाजेड़ ने राष्ट्रगान व ध्वज वंदना प्रस्तुत की। स्वागत भाषण लायंस क्लब अध्यक्ष राजकमल जैन ने दिया। जेएसजी ग्रेटर के अध्यक्ष राजेंद्र लुनिया ने कॅरियर काउंसलिंग को बताया। पवन सोनी ने पीजीडीसीए व एमबीए के बारे में गाइडेंस दिया। संचालन क्लासिक अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने किया। आभार लायनेस अध्यक्ष प्रेमलता दवे ने माना।