पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सातवां वेतनमान दिलवाने 2 साल से कर रहे थे संघर्ष

सातवां वेतनमान दिलवाने 2 साल से कर रहे थे संघर्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स महासंघ व सभी वर्गों के महासंघ की संयुक्त बैठक काटजू नगर स्थित उद्यान परिसर में हुई। अध्यक्षता मप्र सेंट्रल कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष मांगीलाल मालवीय ने की। अतिथि उपप्रांताध्यक्ष रघुनाथसिंह चौहान, कीर्तिसिंह लालन, जितेंद्र भट्ट, रमेश रावल, नरेंद्र शुक्ला आदि थे। मालवीय ने बताया 2 वर्ष की लंबी अवधि से पेंशनर्स महासंघ साढ़े चार लाख पेंशनरों को सातवां वेतनमान दिलवाने व अन्य लंबित मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा से सभी पेंशनरों में हर्ष है। रघुनाथसिंह चौहान ने कहा प्रदेश के पेंशनरों का संघर्ष के समय एकजुटता के कारण सफलता प्राप्त हुई है। तहसील अध्यक्ष अब्दुल हमीद खान, लक्ष्मीनारायण बैरागी, रतनलाल पांचाल, रतनसिंह डोडिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...