रतलाम | ग्राम कनेरी में शनिवार रात एक युवक ने अपने पिता और दादी को लकड़ी से पीट दिया। घायलों को परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। माणकचौक पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार घटना में मैनाबाई पति गवरा (73) को चेहरे और उसके बेटे कालू (45) को सिर पर चोट लगने के कारण परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कालू ने बताया शनिवार रात को शराब पीकर घर आए 20 वर्षीय बेटे प्रकाश को बीड़ी का बंडल और माचिस खरीदकर लाने को कहा। मना करने पर डांटा तो उसने लकड़ी से मारपीट की। बीच-बचाव करने में मां मैनाबाई भी घायल हो गईं। पुलिस को घटना की जानकारी दी तब तक आरोपी घर से भाग गया था।