पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • रतलाम ग्रामीण में कल से शुरू होगी विकास यात्रा

रतलाम ग्रामीण में कल से शुरू होगी विकास यात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम ग्रामीण में 22 मई से विधायक मथुरालाल डामर विकास यात्रा निकालेंगे। इसमें विधायक रथयात्रा लेकर गांव-गांव पहुंचेंगे और क्षेत्र के विकास के साथ ही लोगों को प्रदेश व देश की भाजपा सरकार के कामों के बारे में बताएंगे। यात्रा मंगलवार को कनेरी से शुरू होगी। पहले दिन यात्रा मोरवनी, दंतोड़ा, लालगुवाड़ी, अरथली, सागोद , धबईपाड़ा, सांवलिया रूंडी होते हुए राजपुरिया पहुंचेगी। यात्रा 7 जून तक रतलाम ग्रामीण विधानसभा की सभी 96 पंचायतों में पहुंचेगी। 7 जून का इसका समापन पलसोड़ी में होगा।

इन विधानसभाओं भी शुरू होगी यात्रा- जावरा, आलोट विधानसभा में 28 मई से, रतलाम शहर विधानसभा में 1 जून से।

सैलाना में चल रही है यात्रा- भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने बताया सैलाना में 19 मई से विकास यात्रा चल रही है। यात्रा को विधायक संगीता चारेल सहित वरिष्ठ नेता संबोधित कर रहे हैं।

दावरे, पंडित, कंडारा व शर्मा बने मंडल सह संयोजक- मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना प्रकोष्ठ का मुखर्जी मंडल सह संयोजक हेमंत दावरे, राकेश पंडित, सनी कंडारे व राजेश शर्मा को बनाया है। यह नियुक्ति जिला संयोजक सुनील सारस्वत ने जिलाध्यक्ष कानसिंह चौहान व विधायक चेतन्य काश्यप की सहमति से की। मंडल मीडिया प्रभारी विकास पाल, मंडल कार्यकारिणी में चंदू शर्मा, हेमंत देओल, बंटी चौहान, राजेंद्र सक्सेना, ललित जगताप, गिरीश बाकोलिया, प्रकाश सेठी, आकाश सोलंकी, अमरजीत यादव आदि को शामिल किया।

खबरें और भी हैं...