पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • लेन देन के विवाद में रेलकर्मी को तलवार मारी

लेन-देन के विवाद में रेलकर्मी को तलवार मारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | रेलवे ओल्ड कॉलोनी रोड नंबर 7 पर रहने वाले में दो रेलकर्मियों के बीच रुपयों के लेन-देन के विवाद में शनिवार रात मारपीट हो गई। रेलकर्मी के आरोपी बेटे ने तलवार से घायल कर दिया। जीआरपी थाने में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार रेलकर्मी सुरेंद्रसिंह पिता अमर सिंह ने पड़ोसी रेलकर्मी भगवानसिंह डोडिय़ार को 1 लाख 77 हजार रुपए उधार दिए थे। सुरेंद्र ने रुपए लौटाने को कहा तो शनिवार रात दोनों में विवाद हुआ। विवाद में रेलकर्मी डोडिय़ार के बेटे सुमित ने तलवार से सुरेंद्रसिंह को घायल कर दिया। घायल सुरेंद्रसिंह को जीआरपी ने जिला अस्पताल भिजवाया जहां से परिजन रेलवे अस्पताल ले आए। सुरेंद्रसिंह की रिपोर्ट पर जीआरपी ने सुमित के खिलाफ मारपीट और धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के आरोप में प्रकरण दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...