पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पूर्व सांसद बैरागी को श्रद्धासुमन किए अर्पित

पूर्व सांसद बैरागी को श्रद्धासुमन किए अर्पित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बालकवि बैरागी के निधन पर बैरागी परिवार द्वारा रोटरी सभागृह में आदरांजलि बैठक का आयोजित की गई। इसमें पूर्व सांसद बैरागी को गणमान्यजन ने श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार को हुई क्षति सहन करने की ईश्वर से प्रार्थना की। आदरांजलि बैठक में श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, विधायक चेतन्य काश्यप पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, पूर्व प्राचार्य डॉ. जयकुमार जलज, समाजसेवी सुभाष जैन, प्रोफेसर डॉ. प्रदीपसिंह राव, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. सुलोचना शर्मा, ओमप्रकाश ओझा, जीवदया प्रेमी वासुदेव गुरबानी, प्रो. डॉ. अभय पाठक सहित सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक संस्थाओं के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हैं। इस दौरान दिवंगत बालकवि बैरागी के छोटे भाई एलआईसी अभिकर्ता विष्णु बैरागी, तथागत व वल्कल सहित बैरागी परिवार के सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...