पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बाइक पर पीछाकर श्रीमाली वास में शूज व्यापारी पर चलाई गोली

बाइक पर पीछाकर श्रीमाली वास में शूज व्यापारी पर चलाई गोली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाली वास में रविवार रात एक बाइक पर आए दो अज्ञात युवक शूज व्यापारी पर गोली चलाकर भाग गए। निशाना चूकने से गोली पीछे बैठे व्यक्ति के कुर्ते से रगड़ती हुई निकल गई। घटनास्थल से पुलिस ने एक कारतूस बरामद किया है। आरोपियों की खोजबीन के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

घटना रात 10.25 बजे की है। मोचीपुरा के वेलकम शूज के संचालक मोचीपुरा निवासी इलियास पिता अशफाक अहमद रेहमानी (45) रविवार रात चचेरे भाई निसार पिता मुश्ताक अहमद (51) के साथ नाहरपुरा से ज्यूस पीकर बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक इलियास चला रहा था। श्रीमाली वास में बाइक ओवरटेक कर दो युवक दायें हाथ की तरफ से आगे निकले तभी फायर की आवाज आई। इलियास ने बाइक रोक दी और सड़क किनारे खड़े नरेंद्र जोशी और अनिल चौहान से पूछा आवाज कहां से आई। सामने देखा तो दोनों युवक तेजी से बाइक भगाकर ओझल हो गए। निशाना चूकने से गोली कुर्ते पर पीठ की तरफ रगड़ते हुए निकल गई। निसार रहमानी ने डायल 100 को गोली चलने की सूचना दी। माणकचौक थाने से पहुंचे चीताफोर्स के जवानों ने ढूंढा तो मौके से कारतूस का एक खोखा मिला। सूचना पर एसपी अमितसिंह, सीएसपी विवेकसिंह सहित चारों थाने के टीआई पहुंचे। एसपी अमित सिंह ने बताया आस-पास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश रहे हैं।

सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखते हुए।

खबरें और भी हैं...