पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 1 जून से किसान आंदोलन शहरी क्षेत्र में सब्जी दूध नहीं लाएंगे

1 जून से किसान आंदोलन शहरी क्षेत्र में सब्जी-दूध नहीं लाएंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नामली में आम किसान यूनियन ने बैठक ली।

भास्कर संवाददाता | रतलाम/नामली

किसान आंदोलन की बरसी पर आम किसान यूनियन ने फिर से आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें किसानों को शहरी क्षेत्र में दूध-सब्जी सप्लाई नहीं करने के लिए कहा जा रहा है। हरदा से आए यूनियन प्रचारक ने रविवार को नामली में बैठक ली। यूनियन के नेता आंदोलन को गांधीवादी तरीके से पूरी तरह शांतिपूर्वक करने की बात कह रहे हैं। वहीं पिछले साल के किसान आंदोलन से सबक लेते हुए पुलिस सतर्क है। पुलिस ने किसान नेताओं को बांड ओवर तक किया है।

आम किसान यूनियन ने 1 से 10 जून तक किसान आंदोलन की घोषणा की है। यूनियन के नामली ब्लॉक संयोजक राजेश भरावा ने बताया किसानों को फसलों के सही दाम मिले, किसान आंदोलन के दौरान प्रदेश के जिन 7 हजार किसानों पर मुकदमे बनाए, वो वापस लें और मंदसौर के जिन 6 किसानों को मारा गया है, उनके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इन मांगों लेकर 1 से 10 जून तक फिर आंदोलन किया जाएगा। आंदोलन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों पर पूरी तरह अहिंसापूर्वक किया जाएगा। इसमें गांव की सब्जी और दूध गांव में ही रखने की अपील किसानों से की जाएगी। रविवार को हरदा से आए यूनियन के प्रचारक केदार सिरोही ने नामली में जाट मोहल्ला स्थित तेजाजी मंदिर पर बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा 10 दिन तक गांव बंद अभियान चलाया जाएगा। सेवा सहकारिता अध्यक्ष अशोक चौहान, नप उपाध्यक्ष सुखदेव गहलोत,पार्षद प्रतिनिधि मुकेश जाट, दिनेश जाट, विक्रम जाट, राजेश ठाकुर मौजूद थे।

जबरदस्ती बर्दाश्त नहीं

आंदोलन के नाम पर यदि कहीं भी किसी भी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती की तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन पर तत्काल कार्रवाई करेंगे और जेल भेजेंगे। कुछ किसान नेताओं को बांड ओवर भी किया है। पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। अमित सिंह, एसपी

खबरें और भी हैं...