पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सैलाना बस स्टैंड फोरलेन के लिए इसी हफ्ते हटना शुरू होंगे पोल

सैलाना बस स्टैंड फोरलेन के लिए इसी हफ्ते हटना शुरू होंगे पोल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉन्वेंट स्कूल से सैलाना बस स्टैंड तक फोरलेन के लिए इसी हफ्ते बिजली पोल हटना शुरू होंगे। इसी हफ्ते रोड निर्माण के टेंडर जारी हो जाएंगे। नगर निगम के सर्वे में कॉन्वेंट स्कूल तिराहे से सैलाना बस स्टैंड तक 36 बिजली पोल और 5 ट्रांसफार्मर आ रहे हैं। इन्हें हटाने के लिए निगम ने बिजली कंपनी से डिमांड नोट मांगा है। कोर्ट चौराहे पर बिजली के पोल नहीं हटने से रोड बनाने में हो रही देरी के चलते निगम ने इस बार रोड निर्माण शुरू करने से पहले पोल व पाइप लाइन हटाना तय किया है।

कॉन्वेंट स्कूल तिराहे से सैलाना बस स्टैंड तक 900 मीटर सीसी फोरलेन की डीपीआर को राज्यस्तरीय तकनीकी समिति मंजूरी मिलते ही नगर निगम ने इसे प्राथमिकता में लिया है। 12 करोड़ की लागत के इस काम में फ्रीगंज के पीछे वाले नाले को पक्का बनाना भी शामिल है। फोरलेन 14 मीटर का बनेगा और जहां जगह कम होगी वहां 12 मीटर का बनाया जाएगा। बिजली पोल और पाइप लाइन हटाने के लिए निगम ने सर्वे करवाया है। बिजली कंपनी ने इसी हफ्ते डिमांड नोट देने की बात कही है तो निगम ने इसी हफ्ते राशि जमा करने का कहा। रोड निर्माण के टेंडर इसी हफ्ते जारी होंगे ताकि टेंडर खुलने तक महीनेभर में पोल व पानी की पाइप लाइन हट सके।

कॉन्वेंट तिराहे से सैलाना बस स्टैंड तक फोरलेन बनाने के लिए बिजली पोल हटाए जाएंगे।

दो बत्ती के ट्रांसफार्मर रुपए जमा करने के बाद भी नहीं हटे

दो बत्ती चौराहे का सौंदर्यीकरण चल रहा है। यहां यातायात व्यवस्थित करने के लिए डीआरएम कार्यालय के बाहर रोड पर और चौराहे पर लगे दो ट्रांसफार्मर हटवाने के लिए निगम ने बिजली कंपनी में 12 लाख रुपए जमा करवाए हैं। महीनाभर होने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं हट पा रहे हैं।

बिजली बंद करने का परमिट मैनेज नहीं होने से होती दिक्कत

पोल व ट्रांसफार्मर शिफ्ट करने के लिए 4 से 6 घंटे तक बिजली बंद करना पड़ती है। इसे मैनेज करने में दिक्कत होती है। कोर्ट चौराहे पर इसी में समय लगा था। दो बत्ती पर इसी हफ्ते काम हो जाएगा। कॉन्वेंट स्कूल से सैलाना बस स्टैंड का सोमवार को डिमांड नोट जारी किया जाएगा। बीएल चौहान, एसई- बिजली कंपनी

अब पोल और पाइप लाइन के कारण नहीं रुकेगा रोड निर्माण

शहर के हर रोड निर्माण में यह फार्मूला तय कर दिया कि पोल व पाइप लाइन रोड निर्माण नहीं रोकेंगे। कोर्ट चौराहे पर पोल नहीं हटने से काम में देरी हुई है। कॉन्वेंट तिराहे से सैलाना बस स्टैंड तक पोल हटवाने का काम इसी हफ्ते शुरू करवाएंगे। रोड निर्माण के टेंडर इसी हफ्ते जारी होंगे। डॉ. सुनीता यार्दे, महापौर- नगर निगम

खबरें और भी हैं...