पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • तालाब गहरा होने से बढ़ेगा जलस्तर, इससे पास के कुएं में सालभर रहेगा पानी

तालाब गहरा होने से बढ़ेगा जलस्तर, इससे पास के कुएं में सालभर रहेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तालाब के पास स्थित एक कुआं सूखने और दूसरे में कम पानी होने से बांगरोद में इस गर्मी में 6ठे दिन पानी घर-घर पहुंच रहा है। इसलिए गांव की महिलाओं को घर से बाहर निकलकर चौराहों पर लगी टंकियों से पानी लाना पड़ रहा है। अगले साल यह स्थिति नहीं बने इसलिए गांव का तालाब गहरा किया जा रहा है। ग्रामीण अब तक 450 डंपर मिट्टी निकाल चुके हैं। तालाब गहरा होने से जलस्तर बढ़ने से उसके पास के कुएं में सालभर पानी बना रहेगा और नल-जल योजना में घर-घर पानी पहुंचता रहेगा।

800 घरों की आबादी वाले बांगरोद में 600 घरों में नल-जल योजना से पहले तीसरे दिन पानी दिया जा रहा था। लेकिन गर्मी में तालाब के पास का एक कुआं सूखने और दूसरे में पानी कम होने से 6ठे दिन पानी दिया जा रहा है। इससे चौराहे पर लगी टंकियों से घर की महिलाओं को पानी लाना पड़ रहा है। अगले साल महिलाओं को यह परेशानी नहीं उठानी पड़े और पूरे साल घर-घर पानी पहुंचता रहे इसलिए सरपंच साधना समरथ पाटीदार ने गांव के तालाब का गहरीकरण शुरू किया। ग्रामवासियों के सहयोग और आसपास के गांव वालों द्वारा तालाब की मिट्टी खुदाई कर ले जाने से तालाब से अब तक 450 डंपर मिट्टी निकल चुकी है। गहरीकरण में 4 जेसीबी और एक पोकलेन लगी है। 15 दिन से गहरीकरण किया जा रहा है और इस पूरे महीने यह काम चलेगा। सरपंच प्रतिनिधि दशरथ पाटीदार ने बताया आसपास गांव वाले तालाब से फ्री मिट्टी ले जा रहे हैं। उनसे रुपया इसलिए नहीं लिया जा रहा क्योंकि वे खुदाई में लगी जेसीबी और पोकलेन का खुद खर्च उठा रहे हैं। गांव के लोग भी हफ्ते में एक बार गेंती-फावड़े चलाकर श्रमदान कर रहे हैं। तालाब के पानी का उपयोग सिंचाई में नहीं किया जाता है।

बांगरोद के पास 55 बीघा में फैला है तालाब, पूरे महीने चलेगा गहरीकरण, 800 घरों की आबादी वाले गांव में 600 घरों में नल-जल योजना से हो रहा पेयजल सप्लाई

6 दिन में एक बार मिल रहा पानी, घर की महिलाओं को पानी लेने बाहर नहीं जाना पड़े इसलिए बांगरोद के लोगों ने तालाब से निकाली 450 डम्पर मिट्टी

बांगरोद तालाब में श्रमदान कर मिट्टी निकालते ग्रामवासी।

चौराहों पर लगी टंकियों से हो रही जलापूर्ति, नई नल-जल योजना भी हो गई स्वीकृत

गांव के चौराहों पर 10 टंकियां 2 हजार और 5 टंकियां 1 हजार लीटर की लगवाई गई हैं। इनमें सरकारी व निजी ट्यूबवेल से पानी भरवाया जा रहा है। जिससे लोग पानी भरकर ले जा रहे हैं। एक करोड़ 41 लाख की नई नल-जल योजना भी स्वीकृत हो गई है। इसमें गांव में बचे 200 घरों सहित सभी घरों तक नई पाइप लाइन डालकर घ-घर पानी पहुंचाया जाएगा। गहरीकरण में जन अभियान परिषद के सदस्यों का भी सहयोग रहा है। साधना समरथ पाटीदार, सरपंच, बांगरोद

खबरें और भी हैं...