पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • भीषण गर्मी से तपा मध्यप्रदेश, 29 शहरों में पारा 43 44 डिग्री के पार

भीषण गर्मी से तपा मध्यप्रदेश, 29 शहरों में पारा 43-44 डिग्री के पार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम रिपोर्टर . भोपाल | भीषण गर्मी से भोपाल समेत पूरा प्रदेश तप रहा है। हालात यह हैं कि मध्यप्रदेश रविवार को राजस्थान से ज्यादा तपा। राजस्थान के दस सबसे ज्यादा तपने वाले शहरों का औसत तापमान 43.1 डिग्री रहा। जबकि मप्र में यह आंकड़ा 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां के 29 शहरों में पारा 43-44 डिग्री या उससे ज्यादा था। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों में पारा सबसे ज्यादा 44.6 डिग्री तक रिकॉर्ड हुआ। जबकि खरगोन, शाजापुर और खजुराहो में भी तापमान 44.6 डिग्री दर्ज किया गया। दमोह में पारा 44.5 डिग्री तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, रविवार को देश के दस सबसे ज्यादा गर्म शहरों में मप्र के चार शहर शामिल रहे।

खरगोन, शाजापुर और खजुराहो में पारा 44.6, रतलाम में 43 डिग्री पर

इसलिए मप्र ज्यादा तप रहा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि राजस्थान में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना है। पश्चिम से होने वाले मौसमी व्यवधान का असर राजस्थान में पड़ रहा है। इसीलिए वहां तापमान ज्यादा नहीं है। मप्र में सूर्य की किरणें ज्यादा समय तक पड़ रही हैं यानि सेालर रेडिएशन ज्यादा देर तक हो रहा है। मप्र इस वजह से राजस्थान से ज्यादा गर्म है।

आज लू के आसार : मौसम एक्सपर्ट एसके नायक ने बताया कि सोमवार को भोपाल, सागर, खंडवा, खरगोन, दमोह, रायसेन, सतना, गुना, राजगढ़, रतलाम, होशंगाबाद आिद जगह लू चल सकती है।

इधर, गर्मी से राहत के लिए पचमढ़ी पहुंचे 3500 पर्यटक

होशंगाबाद |
गर्मी में पचमढ़ी में तापमान कम होने के कारण पर्यटकों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों 38 डिग्री तक तापमान है, गर्मी की छुट्टियों के कारण रोजाना पर्यटक बढ़ रहे हैं। मढ़ई में भी पर्यटक जंगल सफारी का मजा ले रहे हैं। पचमढ़ी में गुजराती पर्यटकों की संख्या रोज बढ़ रही है। पचमढ़ी में आम दिनों में करीब 700 पर्यटक ही रहते हैं लेकिन इस समय करीब 3500 पर्यटक हैं। पचमढ़ी में 80 प्रतिशत तक होटलें फुल हैं। इधर मढ़ई में लोग ज्यादा आ रहे हैं क्योंकि अब सिर्फ 25 दिन ही वे घूम सकेंगे।प्रदेश में इस समय गर्मी तेज है। होशंगाबाद में तापमान 44 डिग्री है। 120 किमी दूर हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान कम 38 से 37 डिग्री रहता है। पिपरिया क्राॅस करते ही गर्मी से राहत मिलती है। इस कारण लोग पचमढ़ी में गर्मी के दिन बिता रहे हैं।

खबरें और भी हैं...