बिजली कंपनी में ठेका प्रथा से कर्मी नाराज, दैवेभो पर रखने की मांग
बिजली कंपनी में कर्मचारियोंं को ठेके पर रखा जा रहा है। इससे कर्मचारी नाराज हैं। उन्होंने सीएम के नाम ज्ञापन सौंपकर ठेका प्रथा खत्म कार्य के मूल्यांकन के आधार पर और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में रखने की मांग की है।
बाह्य स्रोत विद्युत कर्मचारी संगठन के बैनर तले सौंपे ज्ञापन में बताया आउट सोर्स कर्मचारियों को काम करते हुए पांच से आठ साल हो गए। कलेक्टर की दर से मानदेय मिलता है। महंगाई में इतने कम मानदेय पर घर चलाना मुश्किल हो रहा है। इससे ठेका प्रथा खत्म कर आउट सोर्स कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी के रूप में बिजली कंपनी में ही रखा जाए। इससे कर्मचारी प्रताड़ित नहीं होगा। पहले कंपनी में दैनिक वेतन भोगी के रूप में कर्मचारियो को रखने की प्रथा थी तथा कार्य मूल्यांक के आधार पर स्वीकृत पदों के विरुद्ध नियमित किया जाता था। वर्तमान में यह प्रथा लागू की जाए। वहीं केंद्र सरकार की मंशानुसार 18 हजार रुपए वेतन दिया जाए। विभागीय रिक्त पदों के विरुद्ध जब तक भी भर्ती किया जाए तो आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को उनके अनुभव व सेवा अवधि के आधार पर भर्ती में प्राथमिकता एवं शिथिलता प्रदान की जाए।