पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • बिजली तारों पर गिलहरी आने से फाल्ट, कई क्षेत्रों की बिजली बंद

बिजली तारों पर गिलहरी आने से फाल्ट, कई क्षेत्रों की बिजली बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली तार पर गिलहरी आने से फाल्ट हो गया। इससे कई क्षेत्रों की बिजली शनिवार शाम को बंद हो गई और एक घंटे तक लोगों को परेशान होना पड़ा। बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच बिजली चालू की।

शुक्रवार को सूरजमल जैन नगर फीडर में मेंटेनेंस था। इससे सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रही। इसके बाद शाम से रात तक कई बार बिजली बंद हुई। दूसरे दिन शनिवार को भी यही स्थिति रही और दोपहर को बिजली बंद हो गई। शाम 6 बजे तारों में फाल्ट होने से बिजली बंद हो गई जो एक घंटे बाद आई। लंबी गली निवासी गोविंद सोनगरा ने बताया तीन दिन से परेशान हो रहे हैं। पैलेस चौकी पर फोन लगाया तो किसी ने उठाया नहीं। यही स्थित कंट्रोल रूम की भी है। बिजली कंट्रोल रूम पर भी कोई फोन नहीं उठाता है। तीन दिन से परेशान हो रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। माणकचौक के विजय कुमार लुनिया ने बताया मेंटेनेंस के नाम पर रोज बिजली काटी जा रही है। इससे कारोबार ठप हो गया। शनिवार को भी दिनभर में कई बार बिजली बंद हुई। अधिकारी को फोन लगाया तो उन्होंने उठाया ही नहीं है। आखिर कारोबार करें या नहीं है। बिजली कंपनी के शहर कार्यपालन यंत्री दधीचि रेवाड़िया ने बताया गिलहरी आने से फाल्ट हो गया था। इससे बिजली बंद हुई थी। शाम को चालू कर दी है।

खबरें और भी हैं...