ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल
फोरलेन पर सरवड़ जमुनिया के पास ट्रक की टक्कर से शनिवार शाम बाइक चालक घायल हो गया। घायल को 108 एम्बुलेंस ने शाम 7.40 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बिलपांक पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार ढोकला कानवन निवासी रामेश्वर पिता गणेश मोगिया (27) शनिवार शाम ढोकला से बाइक पर रतलाम आ रहा था। सरवड़ जमुनिया के पास पीछे से ट्रक ने टक्कर मारी तो वह आगे जा रही कार से टकरा गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक भगा ले गया। दुर्घटना में रामेश्वर को सिर तथा हाथ पैर पर चोट लगी है।