पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • टर्बाइन फिर खराब, सबमर्सिबल पंप भी फेल, आज भी देरी से मिलेगा पानी

टर्बाइन फिर खराब, सबमर्सिबल पंप भी फेल, आज भी देरी से मिलेगा पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धोलावड़ डेम से दो साल तक शहरवासियों की जरूरत पूरी की जा सकती है फिर भी पटरी पार के एक लाख से ज्यादा लोग आठ दिन से जलसंकट का सामना कर रहे हैं। कारण डेम के नए इंटकवेल की तीनों टर्बाइन का खराब होना है। सुधरने के बाद शुक्रवार को एक चालू हुआ था लेकिन 12 घंटे बाद खराब हो गया। शनिवार को मोरवनी फिल्टर प्लांट का सबमर्सिबल पंप भी फेल हो गया। इससे जवाहरनगर सहित आसपास के कुछ इलाकों में पानी बंट पाया। जलप्रदाय कार्यपालन यंत्री सत्यप्रकाश आचार्य सहित अन्य अमला दिनभर टर्बाइन ठीक करने में लगा रहा लेकिन ठीक नहीं हुआ। सारा दारोमदार नए इंटकवेल के 100 एचपी के दो सबमर्सिबल पंप और पुराने इंटकवेल की दो मोटरों पर हैं। टंकियां पूरी नहीं भर पाई है, रविवार को पानी शेड्यूल अनुसार नहीं मिलेगा। जवाहरनगर, अलकापुरी, महेशनगर, निराला नगर, राजगढ़, गांधीनगर, पीएंडटी कॉलोनी, कस्तूरबानगर, टेलीफोन नगर, शक्ति नगर आदि इलाकों दिक्कत आएगी।

शिवशंकर नगर में टैंकर से पानी भरते लोग। फोटो | भास्कर

धोलावड़ डेम की स्थिति

क्षमता 395 मीटर

14 अप्रैल 2018 को जलस्तर 385.55 मीटर

14 फरवरी 2018 को जलस्तर 388.40 मीटर

दो माह में जलस्तर गिरा 2.85 मीटर

डेड स्टोरेज 380 मीटर

पानी सप्लाई की हालत

शेड्यूल- 1 दिन छोड़कर

रोज जरूरत- 65-66 लाख गैलन

अभी मिल रहा- 52-53 लाख गैलन

ट्यूबवेल व हैंडपंप से- 5 लाख गैलन

न मेंटेनेंस किया, न साधन जुटाए

जनप्रतिनिधियों के बार-बार कहने के बावजूद जलप्रदाय अमले ने गरमी के पहले धोलावड़ इंटकवेल का मेंटेनेंस नहीं किया। इतना ही नहीं निरीक्षण के बाद महापौर डॉ. सुनीता यार्दे ने अतिरिक्त मोटर पंप खरीदने के निर्देश दिए थे, अधिकारी उसकी प्रक्रिया तक पूरी नहीं कर पाए।

कमी

8 से 9 लाख गैलन

अधिकारी लापरवाह हैं

एक टर्बाइन ठीक होकर आया था, वह कुछ घंटे चलकर फिर खराब हो गया है। एक अतिरिक्त टर्बाइन की व्यवस्था के लिए पहले से बोल दिया था लेकिन अधिकारी खरीद तक नहीं पाए। मेंटेनेंस भी ठीक से नहीं किया। प्रेम उपाध्याय, प्रभारी-जलकार्य समिति

वार्ड में चार दिन से पानी नहीं आया। टैंकर भी कम आ रहे हैं। लोग नाराज हो रहे हैं। सीमा टांक, पार्षद

जवाहर नगर के कुछ क्षेत्रों में शनिवार को तीन दिन बाद थोड़ा पानी मिला है। उसके लिए भी आयुक्त को कहना पड़ा। पप्पू पुरोहित, पार्षद

शहर की पूर्ति हो नहीं रही, निगम परिवहन के लिए टैंकर भी पानी की टंकियों से भर रहे है। पानी के लिए सिनटेक्स की टंकियां रखी थी, वे भी नहीं भर पा रहे। अरुण राव, पार्षद

अलकापुरी के कई इलाकों में पांच दिन से पानी नहीं आ रहा है। पूछने पर अफसर संतोषजनक उत्तर भी नहीं दे पा रहे हैं। प्रहलाद पटेल, पार्षद

खबरें और भी हैं...