पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • संडे की छुट्टी के बीच आज कई जगह बंद रहेगी बिजली

संडे की छुट्टी के बीच आज कई जगह बंद रहेगी बिजली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली कंपनी रविवार को शहर के कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस करेगी। बारी-बारी से अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली बंद की जाएगी। इससे संडे की छुट्टी के बीच लोगों को परेशान होना पड़ेगा।

कहां कितनी देर बंद रहेगी बिजली- 33 एवं 11 केवीए पावर हाउस सब स्टेशन और पावर हाउस फीडर का मेंटेनेंस सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे काटजू नगर, सैलाना बस स्टैंड स्थित मुख्य डाकघर, बॉल चिकित्सालय , शास्त्री नगर, न्यू रोड, लोकेंद्र टॉकीज चौराहा, शहर सराय, डालू मोदी बाजार, नगर निगम, कॉलेज रोड, छत्रीपुल, फ्रीगंज रोड, डाट की पुल, पावर हाउस रोड, राजस्व कॉलोनी, वेदव्यास कॉलोनी, सैलाना बस स्टैंड, दो बत्ती, फ‌व्वारा चौक, गीता मंदिर रोड, टी आई. टी. रोड, फ्रीगंज आदि स्थानों की बिजली बंद रहेगी।

जिला पंचायत के सामने पोल शिफ्टिंग का काम किया जाएगा। इससे दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक नगर निगम तिराहा, हाथी खाना, आनंद कॉलोनी, गुलमोहर कॉलोनी, गीता मंदिर रोड, पैलेस चौकी, कलेक्टोरेट, कोर्ट चौराहा, गीता मंदिर, रोड एवं आसपास के इलाकों की बिजली बंद रहेगी।

इंडस्ट्रियल एरिया फर्स्ट फीडर पर ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। इससे इंडस्ट्रियल एरिया में फर्स्ट फीडर से जुड़े उद्योगों की बिजली दोपहर 1 से 2 बजे के बीच बंद रहेगी।

खबरें और भी हैं...