गो सेवा कर की नए सत्र की शुरुआत
रतलाम | जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक ने सत्र 2018-19 की शुरुआत जीव दया प्रोजेक्ट के साथ की। प्रचार सचिव नीलेश मूणत ने बताया ग्रुप सदस्यों एवं विजय घोटा परिवार ने गो सेवा प्रकल्प के तहत खेतलपुर स्थित गोशाला में गोसेवा की। गोवंश को हरा चारा खिलाया। ग्रुप अध्यक्ष अशोक डांगी, सचिव जयंतीलाल जैन, सीमा घोटा, रीजनल सहसचिव सुनील भटेवरा, उपाध्यक्ष विनोद मूणत आदि मौजूद थे।