- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- रैली निकाली तो किसी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर डॉ. आंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन
रैली निकाली तो किसी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान कर डॉ. आंबेडकर को अर्पित किए श्रद्धासुमन
शहर में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न स्थानों पर 35 से ज्यादा समाज व संगठनों के कार्यक्रम हुए। किसी ने रैली निकाली तो किसी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया। जयंती को लेकर शहर में 300 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अस्थायी चौकियां भी बनाई गईं थीं।
विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में सामाजिक न्याय दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष व शहर विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर डाॅ. सुनीता यार्दे, कलेक्टर रुचिका चौहान, एसपी अमितसिंह, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष महेंद्र गादिया, मनोहर पोरवाल थे। विधायक काश्यप ने कहा बाबा साहब का देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा है। बाबा साहब के विचार सदैव प्रासंगिक हैं। आज बच्चे बाबा साहब के विचारों को समझें और उन्हें जीवन में आत्मसात करें। महापौर डॉ. यार्दे ने कहा कार्यक्रम में बच्चों और वृद्धजनों को एक जगह देखना काफी सुखद है। बुजुर्गों का आशीर्वाद हो तो सब अच्छा होता है। कलेक्टर चौहान ने संबोधित किया। निःशुल्क आयुर्वेद निदान शिविर में डाॅ. इंतखाब मंसूरी व डाॅ. विश्वास उपाध्याय ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। डीईओ अमर वरधानी, डॉ. सुलोचना शर्मा, सुषमा श्रीवास्तव मौजूद थे।
अजाक्स ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई जयंती- मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ ने शनिवार को आंबेडकर सर्कल स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। मुख्य अतिथि प्रांतीय महासचिव जीएल गुवाटिया थे। जिलाध्यक्ष वासुदेव मईडा, प्रांतीय संयुक्त सचिव लक्ष्मणसिंह डिंडोर, जीएल वर्मा, समरथ भूरिया, के आर आठोलिया आदि मौजूद थे। संचालन कांतिलाल डोडिय़ार ने किया। आभार मानसिंह डामोर ने माना।
रोटरी उद्यान में मनाई जयंती- मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी संगठन (अपाक्स) ने रोटरी उद्यान में आंबेडकर जयंती मनाई। एसएल चौहान, सतीश पुरोहित, वीसी पाटीदार, दिनेश गेहलोत, गिरधारी पाटीदार, गोविंदसिंह चौधरी, सुनील वर्मा आदि मौजूद थे। अांबेडकर की जयंती पर राज्य योजना आयोग उपाध्यक्ष एवं शहर विधायक चेतन्य काश्यप, राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, महापौर डॉ. सुनीता यार्दे, निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
माल्यार्पण कर मनाया जन्मोत्सव- आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, आदिवासी अधिकारी कर्मचारी संगठन, आदिवासी छात्र संगठन, आदिवासी युवा शक्ति, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था के तत्वावधान में मोरवनी, दंतोड़ा में आंबेडकर जयंती मनाई। अध्यक्षता गोपालचंद्र निनामा ने की। मुख्य अतिथि सरपंच मिश्रीलाल परमार आदि थे। बाबा आंबेडकर, बिरसा मुंडा, टंट्या मामा, पूंजा भील, मां शबरी के चित्र पर माल्यार्पण किया।
यहां भी हुए आयोजन- मालवा खटिक सेना ने हाट की चौकी से आंबेडकर सर्कल तक रैली निकाली। यहां वित्त आयोग अध्यक्ष हिम्मत कोठारी, महापौर डॉ. यार्दे, खटिक सेना के प्रदेश अध्यक्ष प्रभु नेका, भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मधु शिरोडकर आदि ने प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। हिंद मजदूर सभा की युवा समिति व वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पदाधिकारियों ने यूनियन कार्यालय में सदभावना कार्यक्रम किया। महामंत्री गोविंदलाल शर्मा, सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र सिंह सोलंकी, अशोक तिवारी आदि मौजूद थे। डॉ. आंबेडकर जन्मोत्सव संयुक्त समिति द्वारा आंबेडकर के जन्मोत्सव पर चल समारोह निकाला। कालिकामाता स्थित सांस्कृतिक मंच पर आमसभा हुई। डाॅ. आंबेडकर स्मारक समिति, मध्यप्रदेश अजाक विकास संघ, अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद और राष्ट्रीय परिसंघ के संयुक्त तत्वावधान में आंबेडकर सर्कल में जन्मोत्सव मनाया गया।
विरियाखेड़ी स्थित वृद्धाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पुरस्कृत करते हुए विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर सुनीता यार्दे, कलेक्टर रुचिका चौहान आदि।
केक काटकर मनाया जन्म दिवस
सैलाना | बस स्टैंड पर सुबह 11.00 बजे बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा और बधाई दी। बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक संगीता चारेल, कांग्रेस के जिला महामंत्री दिलीप कुमावत, अजाक्स के लक्ष्मण भंवर, देवीसिंह भगोरा, कमल परिहार, अजय दायमा आदि ने भी संबोधित किया। भीमसेना,अांबेडकर युवा मोर्चा, ग्रामीण आदिवासी छात्र संगठन, अजाक्स, जयस आदि कई संगठनों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। कृषि मंडी समिति डॉक्टर विजय चारेल, पूर्व नप अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, गोवर्धनलाल परिहार, डॉ. मोहन परमार, वीरसिंह खराडी सहित कई लोग उपस्थित थे। संचालन जगदीश परिहार ने किया। आभार धर्मेंद्र मालवीय ने माना।
अंचल में भी भी याद किए कार्य
बाजना | भाजपा मंडल व भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने बस स्टैंड पर डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई। बाबा साहेब अमर रहे के नारे गूंजे। मंडल अध्यक्ष कैलाश झोड़िया, महामंत्री श्याम उपाध्याय, अजा मोर्चा अध्यक्ष रमेश रलोतिया, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मूर्तिलाल निनामा, कमल ऊंटवाल, राजेश रलोतिया, किशोरसिंह गेहलोत, रवि रायकवार, कालू सोनार्थी, धुलजी रायकवार, अशोकसिंह देवड़ा, महेंद्र ऊंटवाल आदि मौजूद रहे।
आंबेडकर जयंती पर निकाली वाहन रैली
पिपलौदा | अांबेडकर जयंती पर नई आबादी स्थित रविदास मंदिर पर अजा-जजा अधिकारी-कर्मचारी संघ, बामसेफ एवं अन्य संगठनों ने कार्यक्रम किए। समापन शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि नप अध्यक्ष श्याम बिहारी पटेल, अतुल गौड़, आईपीएस अमित तोलानी, जगदीश पांडे, महेश नांदेचा, मुकेश मोगरा, अशोक मालवीय आदि थे। स्वागत भाषण पूनमचंद बोस, वेणीराम परमार, प्रकाश यादव, संदीप रायकवार, जीवन सूर्यवंशी कांतिलाल बॉस, पूनमचंद रागोटा आदि ने किया। वाहन रैली भी निकाली। शैतानमल मुनिया, जगदीश बॉस, मुकेश घोड़ेवाल, संगीता मालवीय, मदन धमानिया अंबालाल बोस, संतोष गंगवाल, लक्ष्मीनारायण वाघेला आदि मौजूद थे। घोड़े पर ध्वजा लेकर राकेश गोसर बैठे थे।
डॉ. आंबेडकर के कार्यों को याद किया
नामली | डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूर्व नप अध्यक्ष राधेश्याम परिहार, राजेश भरावा, नप उपाध्यक्ष सुखदेव गेहलोत, अशोक राठौर, संजय चौहान, सत्येंद्र परिहार ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा की ओर से नप अध्यक्ष नरेंद्र सोनावा, नंदराम टेलर, पंकज जैन, भीमसिंह राठौर, मदनलाल परमार, नीलेश भंसाली, मोहन वाघेला, घनश्यामसिंह राठौर आदि ने बाबा साहब के कार्यों को याद किया। सेमलिया, कांडरवासा में डॉ. आंबेडकर पुष्पाजंलि अर्पित कर ग्रामसभा की। पंचेड़ में जय भीम युवा समिति ने अांबेडकर चौराहे पर मोमबत्ती जलाईऔर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सरपंच शांति शैलेंद्र चौधरी, सचिव जयदेवसिंह देवड़ा, उपसरपंच कैलाश जाट, गोपाल चौधरी सहित पंच उपस्थित थे। समिति अध्यक्ष ईश्वरलाल वर्मा, अर्पित वर्मा, छोगालाल वर्मा, अशोक रायकवार, सोनू वर्मा, हरिओम वर्मा सहित ग्रामीण मौजूद थे।