पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गिरनारजी यात्रियों का किया बहुमान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | जैन सोशल ग्रुप मैत्री के तत्वावधान में चार दिनी श्री गिरनार तीर्थ की यात्रा रखी गई। इसमें ग्रुप के 82 सदस्य शामिल हुए। यात्रा में 9000 सीढ़ियां चढ़ना और उतरना पड़ती हैं। ग्रुप संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने बताया जूनागढ़ गुजरात के समीप प्रसिद्ध जैन शाश्वत तीर्थ गिरनार पर गए। सुदीप ओहरा ने केसर पूजा का लाभ लिया। अमित गांग ने प्रक्षाल पूजा का लाभ लिया। अवि धम्माणी ने दादी की पहली आरती तथा मनोज अग्रवाल ने मंगलदीवा का लाभ लिया। शुभम मूणत द्वारा संघ पूजा की गई तथा प्रितेष जैन और अरुण मूणत द्वारा इतनी कठिन यात्रा आसानी से करने वाले 3 माह से लेकर 13 साल के बच्चों का बहुमान किया। सामूहिक भजन संध्या भी रखी। इस दौरान अमित कोठारी, राजेंद्र पालरेचा, गौरव कास्तिया, अर्पित संघवी, शुभम छाजेड़, संदीप रांका, नितेश सकलेचा, अर्ण कांसवा, विकास भांगु, नीलेश मंडलेचा, राहुल नवलक्खा, राहुल रांका, प्रियेश छाजेड़ आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...