परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में वाहन रैली आज
रतलाम | परशुराम जयंती से पहले 15 अप्रैल को शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली धानमंडी स्थित रानीजी का मंदिर से शाम 5 बजे शुरू होगी जो नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, शहर सराय, राम मंदिर, 80 फीट रोड होती हुई शक्ति नगर स्थित भगवान परशुरामजी के मंदिर पहुंचेगी। यहां महाआरती का आयोजन किया जाएगा। शहर के सभी ब्राह्मण समाज, ब्राह्मण सोशल संगठनों व मातृ शक्ति संगठनों ने उपस्थित रहने की अपील की।