पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पार्श्वनाथ जिनालय का महामहोत्सव 17 से

पार्श्वनाथ जिनालय का महामहोत्सव 17 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम | टाटानगर स्थित रुचि प्रमोद पार्श्वनाथ जिनालय की पंचम वार्षिक ध्वजारोहण वर्षगांठ में 17 अप्रैल से पंचाह्निका महामहोत्सव मनाया जाएगा। विजयऋषभचंद्र सूरीश्वर की प्रेरणा से महोत्सव के तहत 21 अप्रैल तक रोज धार्मिक आयोजन होंगे। ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष एडवोकेट फतेहलाल कोठारी ने बताया दादा गुरुदेव विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी के 150 वें पाटोत्सव सहित विभिन्न प्रसंगों पर आयोजित पंचाह्निका महामहोत्सव का शुभारंभ 17 अप्रैल को दोपहर 12.39 बजे महापूजन के साथ होगा। दो दिन और महापूजन होंगे। 20 अप्रैल को दादा गुरुदेव के पाटोत्सव के साथ विभिन्न प्रसंगों में कार्यक्रम होंगे। 21 अप्रैल को सुबह ध्वजा का वरघोड़ा निकलेगा। इसके बाद ध्वजारोहण किया जाएगा। ट्रस्टी विजय तलेरा, राजेंद्र धारीवाल, हेमंत बोथरा, धन्नालाल गुगलिया आदि ने कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया।

खबरें और भी हैं...