निगम कर्मचारी 20 को करेंगे काम बंद हड़ताल
रतलाम | नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद कर्मचारी संघ भोपाल के आह्वान पर नगर निगम के कर्मचारी 20 अप्रैल को काम बंद हड़ताल करेंगे। मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष हेमंत सोलंकी तथा नगर निगम कर्मचारी यूनियन अध्यक्ष दिनेश सोलंकी ने बताया अधिकारी-कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने, कम्प्यूटर ऑपरेटरों और सामुदायिक संगठकों के पदों का सृजनकर उनको नियमित किए जाने, धारणाधिकार समाप्ति सहित अन्य मांगों को लेकर 20 अप्रैल को एक दिवसीय काम बंद हड़ताल करेंगे।