तौल में गड़बड़ी, कंट्रोल रूम पर शिकायत करें
रतलाम | समर्थन मूल्य और भावांतर योजना में चल रही खरीदी को देखते हुए जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाया है। गेहूं, सरसों, चना, मसूर, लहसुन और प्याज की खरीदी के दौरान किसानों को परेशानी हो या बैंक खाते में पैसा नहीं पहुंच रहा हो, या सही तौल नहीं मिल रहा हो तो. 07412-270406 पर सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे तक शिकायत करें।