पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोने के आयात में गिरावट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सोने के आयात में गिरावट

इंदौर| मार्च माह में सोने का आयात 2.49 डॉलर का रहा। आयात में 40.31 प्रतिशत की कमी से चालू खाते का घाटा नियंत्रित रहने की अाशा व्यक्त की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार गत वर्ष इसी अवधि में 4.17 अरब डॉलर का आयात हुआ था। इसकेे विपरीत चांदी का आयात 31 प्रतिशत बढ़कर 26.73 करोड़ डॉलर का रहा। सोने के आयात पर 10 प्रतिशत शुल्क लगता है। वाणिज्य मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय से शुल्क कम करने की मांग की है। सोने के भावों में तेजी के बाद मुनाफारूपी बेचवाली निकली है। कॉमेक्स एक्सचेंज की क्लियरिंग में सोना 1348.60 डॉलर एवं चांदी 1665 सेंट रही। इंदौर सराफा बाजार में सोना नीचे में 32050 व चांदी 39625 रुपए बिक गई। सराफा बाजार में चांदी चौरसा 39700 सोना 10 ग्राम 32125 सिक्का 625 रुपए। उज्जैन| सोना केडबरी 32150 रवा 32000 चांदी पाट 39800 चांदी टंच 39700 सिक्का 700 रुपए। रतलाम| चांदी चौरसा 39200 चांदी टंच 39300 सिक्का 640 सोना स्टैंडर्ड 32050 सोना रवा 31900 जेवराती 31350 रुपए।

खबरें और भी हैं...