मोटरसाइकिल भिड़ंत में युवक गंभीर घायल
सैलाना के पास बेड़दा में रविवार शाम बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में मांगीलाल पिता जोगाजी निनामा 25 निवासी आंबापाड़ा को सिर में चोट लगी है। परिजन के अनुसार मांगीलाल रविवार शाम करीब 5:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। दुर्घटना ने घायल होने पर 108 एम्बुलेंस ने सैलाना अस्पताल भर्ती कराया जहां से रात 11:30 बजे उसे गंभीर हालत में रतलाम रैफर कर दिया।